उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में किराना व्यापारी को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, दो बाईकों पर सवार चार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) जिले के कस्बा सिकंदराबाद में बुधवार को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक किराना व्यापारी को गोली मार दी। पुलिस चौकी के निकट दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए किराना व्यापारी को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी सुरेश प्रजापति अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी सुरेश पर फायरिंग कर दी। इस दौरान घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई, व्यापारी सुरेश चंद को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है।एसएसपी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीममें दबिश दे रही है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img