उत्तर प्रदेश, नोएडा: शुकदेव जन्म सहित कई प्रसंगों का किया भावपूर्ण वर्णन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य अमित दीक्षित ने भीष्म स्तुति, कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म, शुकदेव जन्म आदि कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। वहीं यज्ञाचार्य मनोहर शास्त्री ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कराईं । शुकदेव जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव माता पार्वती को अमर कथा सुना रहे हैं , माता को नींद आ जाती है और उनकी जगह एक तोता हुंकारी भरने लगता है। जब शिव जी को पता चला तो उन्होंने शुक को मारने के लिए त्रशूल छोड़ दिया। तीनों लोकों में भागता शूक व्यास जी के आश्रम पहुंचा और उनकी पत्नी के मुख से गर्भाशय में पहुंच गया जहां वह बारह वर्ष तक रहे और भगवान कृष्ण के आश्वासन के बाद जन्म लिया। कथा रोजाना 5 बजे से 8 बजे तक हो रही है। 30 अप्रैल को सृष्टि वर्णन, सती शिव विवाह, कपिल उपाख्यान आदि प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। आप सभी भगवत चरण अनुरागी भक्तजन कथा में पधारकर कथा रूपी अमृत का पान अवश्य करें। इस अवसर पर महंत ओम भारती जी महाराज , फलाहारी महाराज, विकास भारती जी, अशोक कुमार, गोपेश पांडेय, आकाश, शिववृत तिवारी, सुमित दीक्षित, सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img