Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Faridabad Crime: फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

Faridabad Crime
Faridabad Crime: फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यातFaridabad Crime: फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

Faridabad Crime: फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad Crime: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 27 अप्रैल को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने मुठभेड़ के बाद 3 आरोपियों को धर दबोचा है।

महेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, बल्लबगढ़ ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम गस्त पर थी, जिनको गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सुनील @ सीटू, गोलू व जोगिंदर @ शूटर अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 63 मौजूद है, सूचना पर कार्रवाही करते हुए पुलिस टीम मौका पर पहुंची और अपराधियों को सरेंडर करने बारे कहा परंतु अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम ने हवाई फायरिंग करते हुए उनको चेतावनी दी परंतु अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग जारी रखी।

जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की तथा इस जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुनील @ सीटू, गोलू व जोगिंदर @ शूटर को पैर में गोली लगी। जिनको काबू करके सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भिजवाकर इलाज कराया गया। मौका पर आरोपियों से एक पिस्टल 32 व दो देसी कट्टा तथा तीन कारतूस बरामद हुए। घटनास्थल पर आरोपियों द्वारा चलाई गई गोली के 9 खोल बरामद हुए हैं।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि करीब डेढ़ साल पहले पवन जाट वासी आदर्श नगर ने सुनील @ सीटू के साथ झगड़ा किया था, जिसमें सुनील @ सीटू को चोटें आई थी। इसी का बदला लेने के लिए तीनों पवन जाट की हत्या करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने त्वरित से कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबे को नाकाम कर मुठभेड़ के बाद काबू किया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें