Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने लिया एक्शन, दो कर्मी निलंबित, दो कंपनियों पर 6 लाख जुर्माना

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने लिया एक्शन, दो कर्मी निलंबित, दो कंपनियों पर 6 लाख जुर्माना
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने संबंधित अधिकारियों के साथ सेक्टर-104, 105,110 , गेझा , भंगेल और भंगेल रोड का निरीक्षण किया।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने संबंधित अधिकारियों के साथ सेक्टर-104, 105,110 , गेझा , भंगेल और भंगेल रोड का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें संबंधित स्थानों पर लापरवाही करने वाले अधिकारियों ठेकेदारों पर एक्शन लेने संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें लापरवाही बरतने पर भारी भरकम जुर्माना और वेतन रोकने जैसा एक्शन लिया गया।

निरीक्षण के दौरान भंगेल सलारपुर व यथार्थ अस्पताल के सामने मुख्य नाले में फ्लोटिंग व सिल्ट पाया गया। सफाई नहीं करने पर कंपनी अर्मित कंस्ट्रक्शन पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। सलारपुर में कई स्थानों पर सीएंडडी वेस्ट पाया गया।
जिसे हटाने का निर्देश दिए गए। जन स्वास्थ्य द्वितीय के क्षेत्र सर्किल-8 के रास्तों में कूड़ा मिला। नालियां ओवर फ्लो मिली। ऐसे में सुपरवाइजर श्यामबीर, स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार भाटी को निलंबित करने के लिए पत्र जारी किया गया। वहीं राहुल कुमार सहायक परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य द्वितीय का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया।

साफ-सफाई नहीं मिली 5 लाख जुर्माना
सेक्टर-82 व 110 के बीच मुख्य रास्ता और सेक्टर-105, 108 के बीच का रास्ता, सेक्टर-137 व सेक्टर-141 के बीच, सेक्टर-108 ,110 की सर्विस रोड पर कूड़े के ढेर मिले। साफ-सफाई नहीं करने पर मॉडर्न इंटरप्राइजेज पर 5 लाख की पेनल्टी लगाते हुए शो कॉस नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा सेक्टर-140,140ए,90,138 चौराहों का सुधार कार्य प्रगतिरत पाया गया। यहां आरसीसी मेटेरियल की जांच की गई। सेंड की गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर जुर्माना लगाया गया।

अनट्रीटेड पानी डालने पर एक्शन
लोटश पनाश और महर्षि आश्रम द्वारा बिना शोधित किए पानी सीधे नाले में डाला जा रहा था। ऐसे में सोसाइटी की सीवर लाइन को बंद करते हुए सोसाइटी पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेरठ स्थित चिट फंड कार्यालय में दायित्व को पूरा नहीं करने के कारण सोसाइटी का पंजीकरण निरस्त करने के लिए पत्राचार करने को कहा गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें