Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी का पुतला फूंकने के विरोध में हापुड़ के कांग्रेसियों ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग

Hapur News : (शाहरुख़ खान) सोमवार को कांग्रेसी नगर कोतवाली पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पहुंचकर कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने को लेकर थानाध्यक्ष के समक्ष एक शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र के माध्यम से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि 15 अप्रैल को हापुड़ में तहसील चौराहे पर भाजपा के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका था, जिससे हापुड़ के हर कांग्रेसजन में रोष व्याप्त हैं।

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा

जिलाध्यक्ष ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने वाले लोगों की जांच कर और उन्हें चिन्हित कर सभी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा है कि देश के हर कांग्रेसजन की आस्था कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और उनके नेता राहुल गांधी में है। राहुल गांधी रायबरेली से सांसद होने के साथ-साथ देश की सबसे बड़ी संसद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर लोगों की आवाज को उठा रहे है। ऐसे में इस तानाशाह भाजपा की सरकार में उन्हीं के कार्यकर्ताओं द्वारा अगर एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति और उनके नेता राहुल गांधी का पुतला भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा फूंका जाता है तो यह कांग्रेसजनों की भावना को आहट करने वाली घटना है।

ये रहे मौजूद

हापुड़ के कांग्रेसजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले सभी लोगों को जांच के दायरे में रख उन पर संवैधानिक दायरे में धारा लगाकर उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव, विधि विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट, SC/ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान, सविता गौतम, बॉबी त्यागी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, लिंकन आदि लोग मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें