Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शाहबेरी में सड़क चौड़ा करने में बाधा बन रहे अवैध रैंप को ग्रेनो प्राधिकरण ने तोड़ा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शाहबेरी में सड़क चौड़ा करने में बाधा बन रहे अवैध रैंप को ग्रेनो प्राधिकरण ने तोड़ा
शाहबेरी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। शाहबेरी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को सड़क चौड़ा करने की राह में बाधा बन रहीं दुकानों के अवैध रैंप को तोड़ दिया है। प्राधिकरण रोड चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा कराने के प्रयास में जुटा है।
दरअसल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले हजारों वाहन रोजाना शाहबेरी बाजार होकर गुजरते हैं। रास्ता संकरा होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए शाहबेरी रोड को चौड़ा करने के निर्देश दिए। परियोजना विभाग की वर्क सर्किल एक की टीम ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर रोड चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया। अब तक 50 फीसदी से अधिक कार्य हो चुका है। ट्रैफिक डायवर्जन की समस्या को देखते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने की कोशिश है। शाहबेरी रोड चौड़ा करने के साथ ही नाली का भी निर्माण किया जा रहा है। दोनों तरफ लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर रोड को चौड़ा किया जा रहा है। कुछ दूरी में रोड की चौड़ाई लगभग ढाई मीटर तक हो जाएगी। इस कार्य में लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इस बीच रोड चौड़ीकरण कार्य में दुकानों के अवैध रैंप आड़े आ रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक रतिक, प्रबंधक नितीश कुमार व अभिषेक सिंह व सहायक प्रबंधक भूपेंद्र त्यागी की टीम ने बुधवार को दुकानों के अवैध रैंप को तोड़ दिया। डायवर्जन से लोगों की परेशानी को देखते हुए प्राधिकरण इस कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए प्रयासरत है। एसीईओ प्रेरणा सिंह नियमित मॉनिटरिंग कर रहीं है। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह भी मौके पर नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, एनएच-24 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर तक भविष्य में भी ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एलिवेटेड रोड बनवाना चाह रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में इस पर मंजूरी भी मिल चुकी है। इस पर नोएडा और यीडा समेत अन्य विभागों से सहमति पर बातचीत चल रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें