Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

समन मिलने के बावजूद भी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए प्रताप बाजवा

प्रताप बाजवा
समन मिलने के बावजूद भी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए प्रताप बाजवा

समन मिलने के बावजूद भी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए प्रताप बाजवा

कंग का सवाल – अगर 50 ग्रेनेड का सुराग है, तो पुलिस से क्यों छुपा रहे हैं सच?

चंडीगढ़, 14 अप्रैल

कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के पुलिस द्वारा समन भेजे जाने के बावजूद थाने नहीं पहुंचने पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सवाल उठाया और बाजवा की कड़ी आलोचना की है।

मलविंदर कंग ने प्रताप बाजवा से सवाल करते हुए कहा कि यदि आपके पास 50 ग्रेनेड को लेकर पुख्ता जानकारी है तो आप पंजाब पुलिस को उसकी जानकारी देने में हिचकिचा क्यों रहे हैं?

कंग ने कहा कि बाजवा के पास टीवी चैनलों पर घंटों इंटरव्यू देने का समय है लेकिन पुलिस को सहयोग का समय नहीं है। ऐसा कौन सा निजी काम हो सकता है जो देश और राज्य की सुरक्षा से भी ज्यादा जरूरी हो। कंग ने कहा कि पुलिस प्रताप बाजवा के दिए बयान के अनुसार ही उनसे पुख्ता जानकारी चाह रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। लेकिन वह जानबूझकर नहीं पुलिस के पास नहीं जा रहे हैं।

कंग ने कहा कि अगर बाजवा के पास ग्रेनेड की पक्की जानकारी है तो वह इसकी जानकारी पुलिस को न बताकर राज्य की सुरक्षा खतरे में क्यों डाल रहे हैं? अगर पुलिस को जानकारी देने में कोई दिक्कत है तो वह भी बताना चाहिए या अगर जानकारी नहीं है तो भी उन्हें स्पष्ट कर देना चाहिए। सुरक्षा के मसले पर इस तरह का रवैया सही नहीं है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें