Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: सचिन पायलट के ममेरे भाई रोहन पर कई राउंड फायरिंग

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: सचिन पायलट के ममेरे भाई रोहन पर कई राउंड फायरिंग
बताया जाता है कि कुनाल नाम का शख्स अपनी कार इसी रास्ते से गुजर रहा था। दोनों ही पक्षों में साइड नहीं देने को लेकर कहासुनी हुई जो हिंसक वारदात के रूप में तब्दील हो गई।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। रोडरेज की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि रोडरेज में लोनी थानाक्षेत्र के शकलपुरा गांव के रहने वाले कांग्रेस नेता और सचिन पायलट के ममेरे भाई रोहन पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इसमें रोहन बाल-बाल बच गए। बदमाशों ने कार से बाइक आगे निकालने पर इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बाइक सवार रोहन को ओवरटेक करके रोका और उसके साथ जमकर मारपीट की।

इस दौरान कार सवारों ने फायरिंग कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोहन ने भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने जांच में पाया कि रोहन बाइक से घर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में यह वारदात हो गई।
बताया जाता है कि कुनाल नाम का शख्स अपनी कार इसी रास्ते से गुजर रहा था। दोनों ही पक्षों में साइड नहीं देने को लेकर कहासुनी हुई जो हिंसक वारदात के रूप में तब्दील हो गई। सचिन पायलट के ममेरे भाई रोहन के साथ मारपीट और फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।वहीं एक अन्य मामले में लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3370 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला से फोन लूटने के बाद मोबाइल में फोन-पे ऐप से 38 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किए थे।एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि दस दिन पूर्व इंद्रापूरी मैन रोड पर एक लुटेरे ने महिला का फोन छीन लिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। मंगलवार शाम पुलिस गुलाब वाटिका कालोनी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस एक युवक को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले आई।पूछताछ में युवक ने अपना नाम मन्नू निवासी लक्ष्मी गार्डन बताया। उसने बताया कि वह रोड़ पर अकेली जाने वाली महिलाओं का मोबाइल छीनता था। कुछ दिन पहले इंद्रापुरी रोड से एक महिला का फोन छिना था। मोबाइल और फोन-पे ऐप के यूपीआई पासवर्ड काफी सरल था। खाते में करीब 38 हजार रुपए थे। आरोपी ने अपने खाते में ट्रांसफर कर मोबाइल तोड़ दिया था। एसीपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 3370 रुपए बरामद हुए है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें