Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दो पक्षों की लड़ाई में गिरी गर्म तेल की कढ़ाई, 3 लोग झुलसे, 1 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दो पक्षों की लड़ाई में गिरी गर्म तेल की कढ़ाई, 3 लोग झुलसे, 1 की हालत गंभीर
मसूरी थाने में तैनात एसआई बबलू सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मिसलगढ़ी गांव में रहने वाले मनोज कुमार और अमन कुमार 6 मार्च को मुरादनगर थानाक्षेत्र के बखरवा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में शादी में हुए विवाद की रंजिश में जलेबी विक्रेता और उसके गांव का ही व्यक्ति आपस में भिड़ गए। इस दौरान खौलते तेल की कढ़ाई गिर गई, जिससे दोनों आरोपियों के अलावा बीच-बचाव करने पहुंचा व्यक्ति भी झुलस गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घटना के संबंध में मसूरी थाने के दारोगा ने झगड़ा कर रहे दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मसूरी थाने में तैनात एसआई बबलू सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मिसलगढ़ी गांव में रहने वाले मनोज कुमार और अमन कुमार 6 मार्च को मुरादनगर थानाक्षेत्र के बखरवा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर मनोज और अमन में कहासुनी हो गई थी। बारात में मौजूद लोगों ने दोनों का बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया था।।अमन मिसलगढ़ी गांव के गेट पर जलेबी का ठेला लगाता है। एसआई के मुताबिक, 7 मार्च की शाम करीब पौने 6 बजे अमन अपने ठेले पर खड़ा था। इसी दौरान शादी में हुई कहासुनी की रंजिश में मनोज कुमार ठेले पर पहुंचा और अमन से गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों को झगड़ता देख मिसलगढ़ी में ही रहने वाला प्रवीण बीच-बचाव कराने पहुंच गया। एसआई का कहना है कि इसी हाथापाई और खींचतान में अमन के हाथ से खौलते हुए तेल की कढ़ाई गिर गई। गर्म तेल गिरने से अमन, मनोज तथा बीच-बचाव कराने गया प्रवीण झुलस गए।एसआई का कहना है कि अमन और प्रवीण का हाथ झुलसा, जबकि मनोज गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के संबंध में एसआई ने 8 मार्च को मसूरी थाने में शिकायत दी। एसीपी मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि अमन और मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें