Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: राधा-कृष्ण संग लोगों ने फूलों की होली खेली

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: राधा-कृष्ण संग लोगों ने फूलों की होली खेली
फेडरेशन के महासचिव कैप्टन गोपाल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं शरद सिंघल, डॉ. नीतिका, मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल, वेद प्रकाश, अरुण शुक्ला ने टीका लगाकर, टोपी पहनाकर एवं पटका पहना कर सभी का स्वागत किया

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। फ्लैट ओनर्स फेडरेशन राजनगर एक्सटेंशन की तरफ से सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने राधा-कृष्ण संग फूलों की होली खेली और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

फेडरेशन के महासचिव कैप्टन गोपाल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं शरद सिंघल, डॉ. नीतिका, मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल, वेद प्रकाश, अरुण शुक्ला ने टीका लगाकर, टोपी पहनाकर एवं पटका पहना कर सभी का स्वागत किया। फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, शरद सिंघल, चंद्र प्रकाश गुप्ता, ममता शर्मा ने अपने संगीतों एवं कविताओं से सभी का मनोरंजन किया। एयरफोर्स एसोसिएशन के देवेंद्र चौबे, रामकुमार उपाध्याय एवं उनकी पूरी टीम की उपस्थिति को सैल्यूट करते हुए संचालक कैप्टन गोपाल सिंह गुंजन ने अपनी बात इस तरह कही, होली वही जो स्वाधीनता की आन बन जाए, जिसे सुनकर सभी ने उनका अभिवादन किया। इस मौके पर राजकुमार त्यागी ने फेडरेशन के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही नए सदस्य के रूप में डॉ. एके सिंहा, चंद्र प्रकाश, राजेश, दीपक डॉ. दर्शन, संध्या, डॉ. पल्लवी, रश्मि, लावण्या के नाम की घोषणा भी की गई। समारोह के अंत में महिला सदस्यों ने राधे कृष्ण के रंग में डुबकी लगाते हुए फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में स्टार रामेश्वरम, श्रीराम हाइट्स, गुलमोहर गार्डन और यूनिनव हाइट्स सोसाअटी के नव निर्वाचित एओए पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें