Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश का होगा तेज गति से विकास- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश का होगा तेज गति से विकास- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश का होगा तेज गति से विकास- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

प्रीति कम्बोज

चंडीगढ़, 24 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास बढ़ा है और इसी के चलते केंद्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से तीन गुना तेज गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सोमवार को रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बनते ही घोषणा पत्र के अनुरूप बिना खर्ची -बिना पर्ची के आधार पर चयनित हुए 25000 युवाओं को नौकरी जॉइन करवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने गौरवशाली विकास के 100 दिनों के भीतर संकल्प पत्र के अनुरूप प्रदेश में किडनी पेशेंट को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी है। इसी प्रकार हर घर-हर गृहणी योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपए से कम आय वाले घरों में महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है, जिससे करीब 15 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने लंबे समय से जमीन पर कास्त करने वाले मालिकाना हक से वंचित किसानों को जमीन का मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार, पंचायती भूमि पर 20 साल से अधिकसमय से लोगों ने मकान बनाए हुए हैं, उनको भी मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। सरकार ने आढ़तियों द्वारा कमीशन बढ़ाने की मांग पर गौर करते हुए 40 रुपए से 55 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन करने का काम किया, जिसके तहत 309 करोड़ रुपए उनके खाते में पहुंचाएं हैं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गरीब एवं पात्र परिवारों के घरों पर 2 किलो वाट तक सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में 12,500 से अधिक परिवारों के घरों पर 2 किलो वाट के सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 80 हजार रुपये सब्सिडी तथा शेष राशि हरियाणा सरकार द्वारा दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मातृ भाषी सत्याग्रहियों की पेंशन को 15000 रुपए से बढ़कर 20000 रुपये करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवार को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसी के चलते प्रदेश में सुगम परिवहन के लिए हैप्पी कार्ड योजना लागू की गई है, जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख रुपए तक या इससे कम है, उन परिवारों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में 30 से 35 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जिसके तहत हैप्पी कार्ड धारक हरियाणा परिवहन की बसों में 1 साल में 1000 किलोमीटर की यात्रा फ्री कर सकता है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की आस्था के चलते ही सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है सरकार ने सरकारी बसों के माध्यम से इच्छा अनुसार लोगों को बसों में फ्री अयोध्या भेजने का काम किया था। इसी प्रकार से सरकार द्वारा कुंभ में भी हर एक जिले से बसें भेजी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए समर्पित है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें