Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

संत गुरु रविदास एक महान संत थे :-तरुण भंडारी

संत गुरु रविदास
संत गुरु रविदास एक महान संत थे :-तरुण भंडारी

संत गुरु रविदास एक महान संत थे :-तरुण भंडारी

पंचकूला 12 फरवरी: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गांव बतौड में भंडारे का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने शिरकत की और संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने पहुंच प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ककराली, गोपाल राणा खटोली, हेम सिंह राणा, कैप्टन सतपाल राणा, सरपंच अमन भरैली, पूर्व मार्किट कमेटी चेयरमैन बल सिंह, जगदीश कश्यप आदि मौजूद रहे।
पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड व कृष्ण पाल ठेकेदार, पंच राम कुमार,  महिपाल, सोहन लाल, सुरेन्द्र, बलविंदर सहित गांव बतौड की मन्दिर कमेटी ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया।

सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने संत गुरु रविदास जी  के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महान एक संत थे। जिन्होंने प्रेम और सौहार्द का पाठ पढ़ाया। रविदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज से जाति भेदभाव को दूर करने और समाज सुधार व समाज कल्याण कार्यों में समर्पित कर दिया। रविदास जी ने अपने जीवनकाल में जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करने का काम किया था। मन चंगा तो कठौती में गंगा रविदास जी की रचना का ये मुहावरा आज भी प्रासंगिक है। मन शुद्ध है नियत अच्छी है तो वह कार्य गंगा की तरह पवित्र है।

इस अवसर पर मुकेश सिंगला, जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा, एडवोकेट राकेश शर्मा, बिंदर गुर्जर, अक्षय कौशिक समेत गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें