Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: करदाता रविवार को भी शिविर में संपत्ति पर कर निर्धारण करा सकेंगे : महापौर

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: करदाता रविवार को भी शिविर में संपत्ति पर कर निर्धारण करा सकेंगे : महापौर
करदाता अब रविवार के दिन भी संपत्ति पर कर निर्धारण करा सकते हैं। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।करदाता अब रविवार के दिन भी संपत्ति पर कर निर्धारण करा सकते हैं। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। महापौर ने लोगों से खुद गृहकर लगवाकर जमा करने की अपील की है।रविवार को वार्ड-56 के गंगा अपार्टमेंट, विष्णु एनक्लेव, पंचशील अपार्टमेंट और शेवियर अपार्टमेंट में शिविर लगेगा।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि कुछ कॉलोनियों में अभी तक गृहकर नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में रविवार के दिन सभी जोन में किसी न किसी वार्ड में कर निर्धारण के लिए शिविर लगाया जा रहा है। वार्ड- 56 के पार्षद मनोज त्यागी ने अपने वार्ड के गंगा एनक्लेव, विष्णु एनक्लेव, पंचशील अपार्टमेंट और शेवियर अपार्टमेंट में रविवार के दिन शिविर लगवाने की मांग की थी। महापौर ने बताया रविवार के दिन वार्ड के सभी स्थलों पर शिविर में कर निर्धारण कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर भी शिविर लगाए जाएंगे। इससे निगम की आय बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से हाउस टैक्स लगाने की अपील की है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें