Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्कूली बच्चों को निजी वैन में ले जाने पर कार्रवाई होगी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्कूली बच्चों को निजी वैन में ले जाने पर कार्रवाई होगी
जिले में निजी वैन में यदि स्कूली बच्चों को ले जाते मिले तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। वैन के चालान के साथ ही सीधे कार्रवाई होगी।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले में निजी वैन में यदि स्कूली बच्चों को ले जाते मिले तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। वैन के चालान के साथ ही सीधे कार्रवाई होगी। हालांकि, वैन जब्त करने से पहले बच्चों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। परिवहन विभाग निजी वैन संचालकों को अब किसी तरह की ढिलाई देने के मूड में नहीं है। विभाग के अनुसार यदि निजी वैन में बच्चे लाना- ले जाना हैं तो उसका व्यावसायिक में पंजीकरण जरूरी है। बिना व्यावसायिक में पंजीकरण के वैन को चलाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा।

एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर दौड़ने वाली वैन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग प्रवर्तन टीमें काम करेंगी। अगले हफ्ते यह कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसमें कार्रवाई से पहले उसी वैन में बच्चों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ने वाली वैन भी जब्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहन बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हुए हैं। सरकार की प्राथमिकता भी बच्चों की सुरक्षा है। इसलिए वाहन मालिक सभी मानकों का पालन करते हुए गाड़ियों को सड़क पर उतारें।

क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग के अनुसार स्कूली वैन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें प्रति अतिरिक्त बच्चा वैन का चालान किया जाएगा। इसके अलावा वैन का परमिट निरस्त करने की चेतावनी भी चालक को दी जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर वैन अनियंत्रित होकर पलट सकती है। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे इस बात की जानकारी रखें कि वैन में कितने बच्चे बैठाए जाते हैं। वैन में यदि क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने की जानकारी मिलती तो उसमें अपने बच्चों को न भेजे। इस तरह की वैन का नंबर नोट करके उसकी जानकारी परिवहन विभाग में दे सकते हैं।

जिले में हुए कुछ वैन हादसे

नवंबर 2022 में जैतपुर गोल चक्कर के पास एक स्कूल वैन पलट गई थी। आसपास के लोगों ने वैन को सीधा किया और घायल बच्चों को बाहर निकाला था। हादसे में सात बच्चे घायल हो गए थे।

23 मार्च 2024 में दनकौर में छात्रों को स्कूल लेकर जा रही एलपीजी सिलिंडर लगी वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गया था। ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को वैन से बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। हादसे के वक्त वैन में चालक के अलावा 13 बच्चे सवार थे, जिनमें से चार बच्चे मामूली रूप से झुलस गए थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें