Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Faridabad: फरीदाबाद में अवैध बाजारों में वसूली का मामला, नगर निगम करेगा कार्रवाई

Faridabad: फरीदाबाद में अवैध बाजारों में वसूली का मामला, नगर निगम करेगा कार्रवाई

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध बाजारों में दुकान लगाने वाले लोगों से वसूली की शिकायतें बढ़ रही हैं। इसको लेकर सैकड़ों लोगों ने आज नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी। नगर निगम के अधिकारियों ने वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फरीदाबाद में सप्ताहभर अलग-अलग जगह बाजार लगाए जाते हैं, जिनमें दुकान लगवाने के नाम पर जबरन वसूली की जाती है। लोगों ने कुछ दबंगों पर उनसे जबरन वसूली करने का आरोप लगाया और नगर निगम से कार्रवाई की मांग की। शिकायत करने वाले लोगों का कहना है कि उनकी दुकान से होने वाली मामूली कमाई भी वसूली के कारण प्रभावित हो रही है।

बाजारों में दुकान लगाने वाली महिलाओं ने भी जबरन वसूली की पुष्टि करते हुए इसे रोकने की मांग की। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जितेंद्र गर्ग ने बताया कि लगभग 200 लोग उनसे मिलने आए और वसूली की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि ऐसे दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा, और अवैध रूप से लगने वाले बाजारों पर सख्ती की जाएगी।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें