Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने राज्य के 169 रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया; 173 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया

पंजाब पुलिस
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने राज्य के 169 रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया; 173 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने राज्य के 169 रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया; 173 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया

 

चंडीगढ़, 16 जनवरी:

गणतंत्र दिवस-2025 से पहले पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के मद्देनजर, पंजाब पुलिस ने आज राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव के निर्देशानुसार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने स्नीफर डॉग्स की मदद से रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली।

इस राज्यव्यापी अभियान की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि सभी सीपीज/एसएसपीज को निर्देश दिया गया था कि वे इस ऑपरेशन के तहत प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर कम से कम दो पुलिस टीमों को तैनात करें और इनकी निगरानी गजेटेड रैंक के अधिकारियों से कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों को सभी व्यक्तियों के साथ शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि राज्यभर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 250 पुलिस पार्टियां, जिनमें 2300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे, तैनात किए गए थे, ताकि आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य के 169 रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान 3299 व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जबकि 173 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

विशेष डीजीपी ने बताया कि इसके अलावा पुलिस टीमों को वाहन ऐप का उपयोग कर रेलवे स्टेशनों के आसपास खड़े सभी वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशनों के आसपास विभिन्न पार्किंग में खड़े 2593 वाहनों की जांच की, जिनमें से 246 वाहनों के ट्रैफिक चालान जारी किए गए और 18 वाहनों को जब्त किया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें