Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: वॉटर एटीएम से मिलेगा 20 लीटर फिल्टर पानी, कोई चार्ज नहीं देना होगा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: वॉटर एटीएम से मिलेगा 20 लीटर फिल्टर पानी, कोई चार्ज नहीं देना होगा
नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ लोकेश एम ने सेक्टर-45 में गांव सदरपुर और छलेरा में नए वाटर एटीएम का उद्घाटन किया है

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ लोकेश एम ने सेक्टर-45 में गांव सदरपुर और छलेरा में नए वाटर एटीएम का उद्घाटन किया है। वाटर एटीएम का निर्माण यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीएसआर फंड से कराया गया है। इस दौरान एसीईओ संजय खत्री, वित्त नियंत्रक स्वतंत्रा गुप्ता, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि और महाप्रबंधक (जल) आरपी सिंह मौजूद रहे।

वाटर एटीएम की क्षमता प्रतिघंटा 1200 लीटर पानी उपलब्ध कराने की है। इसमें पानी को शुद्ध करने के लिए कई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इनमें अल्ट्रा वायलेट सिस्टम (यूवी), ओजोनेटर, सैंड फिल्ट्रेशन, कार्बन फिल्ट्रेशन, 5-10 माइक्रोन फिल्ट्रेशन और पेबल्स फिल्ट्रेशन शामिल हैं। इसके अलावा पानी की कठोरता, फ्लोराइड, क्लोराइड और अन्य अशुद्धियों को दूर करने के लिए रिवर्स ऑस्मोसिस (RO) की व्यवस्था भी की गई है।
नोएडा प्राधिकरण महाप्रबंधक (जल) आरपी सिंह ने बताया कि एटीएम में दो तरह के वेंडिंग मशीन लगाए गए हैं। एक मशीन से एक बार में 20 लीटर पानी लिया जा सकता है, जबकि दूसरी मशीन से 1 लीटर ठंडा और शुद्ध पेयजल मिलेगा। ये दोनों मशीन कार्ड से संचालित होंगी। यह वाटर एटीएम रोजाना सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान लोग बिना किसी शुल्क के इसका उपयोग कर सकेंगे। गौरतलब है कि नोएडा में स्थापित छठा वाटर एटीएम है, जो कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से निर्मित किया गया है।

पर्यावरण के लिए फायदेमंद वाटर एटीएम : सीईओ
नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ.लोकेश एम. ने कहा कि इस वाटर एटीएम की स्थापना से न केवल लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा, बल्कि पानी की बोतलों के इस्तेमाल में भी कमी आएगी, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा। नोएडा प्राधिकरण की यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस तरह की और भी सुविधाएं स्थापित करने की योजना है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें