Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Crime: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, चोरी का सामान बरामद

Noida Crime
Noida Crime: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, चोरी का सामान बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, चोरी का सामान बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Crime: बीती रात नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जहां पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास कर रही थी। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान नदीम (24 वर्ष) के रूप में हुई, जो सेक्टर-39 नोएडा के सलारपुर इलाके का निवासी है। नदीम के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और अवैध तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से धोखे से मोबाइल लिया और उसके एटीएम से पैसे निकाल लिए थे। बरामद मोटरसाइकिल भी हाल ही में चोरी की गई थी।

नदीम पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, और पुलिस अब उसके अन्य साथियों और अपराधों की जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें