Noida Crime: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 15 हज़ार का इनामी घायल, दो बाल अपराधी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 15 हज़ार का इनामी घायल, दो बाल अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Crime: नोएडा की थाना सेक्टर 63 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान 15 हज़ार के इनामी रितिक के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से फरार हुए दो बाल अपराधियों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं, पकड़े गए बाल अपराधियों के पास से दो चाकू भी बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Noida Crime:  मुठभेड़ की पूरी घटना

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल हरदेश कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस की टीम कनावनी अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन लोग दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे रुकने के बजाय तेज गति से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन घिरने पर बदमाशों ने मोटरसाइकिल छोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान रितिक ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली रितिक के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

Noida Crime:  11 दिसंबर की घटना से जुड़ा मामला

पकड़े गए बदमाश रितिक और बाल अपराधियों ने 11 दिसंबर को चोटपुर कॉलोनी में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। उस मामले में पुलिस पहले ही एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन रितिक फरार था। रितिक पर पिछले साल गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img