Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

R Ashwin Retirement: ‘स्पिन के किंग’ के 10 दमदार रिकॉर्ड, जो उन्हें बनाते हैं बेताज बादशाह

R Ashwin
R Ashwin Retirement: 'स्पिन के किंग' के 10 दमदार रिकॉर्ड, जो उन्हें बनाते हैं बेताज बादशाह

R Ashwin Retirement:  रविचंद्रन अश्विन का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के महान स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 15 साल के करियर में उन्होंने कई अद्भुत रिकॉर्ड बनाए, जिनके कारण उन्हें क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

R Ashwin के 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

1. भारत के लिए टेस्ट में दूसरा सबसे ज्यादा विकेट

  • टेस्ट विकेट: 537 (106 मैचों में)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 59 रन देकर 7 विकेट
  • भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम 619 विकेट हैं।

Ravichandran Ashwin Retirement Know About Indian Cricketer R Ashwin Seven Records News in Hindi

2. टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल

  • अश्विन ने 37 बार एक पारी में 5 विकेट लिए।
  • यह किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।
  • ओवरऑल रिकॉर्ड में वह मुथैया मुरलीधरन (67) और शेन वॉर्न (37) के बाद शीर्ष स्थान पर हैं।

Ravichandran Ashwin Retirement Know About Indian Cricketer R Ashwin Seven Records News in Hindi

3. टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

  • अश्विन ने 11 बार यह अवॉर्ड जीता है।
  • इस मामले में उन्होंने जैक कैलिस और इमरान खान जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
  • टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं।

Ravichandran Ashwin Retirement Know About Indian Cricketer R Ashwin Seven Records News in Hindi

4. स्पिनर्स में सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट

  • अश्विन का बॉलिंग स्ट्राइक रेट: 50.7
  • यह किसी भी स्पिन गेंदबाज (200+ विकेट) के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ है।
  • उन्होंने इस लिस्ट में शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया।

Ravichandran Ashwin Retirement Know About Indian Cricketer R Ashwin Seven Records News in Hindi

5. घरेलू मैदान पर अपराजेय रिकॉर्ड

  • भारत में खेले गए 65 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 383 विकेट लिए।
  • घरेलू सरजमीं पर उन्होंने हर मैच में खेला और हर पारी में टीम के लिए योगदान दिया।

6. शतक और 5 विकेट का अनोखा रिकॉर्ड

  • अश्विन ने चार बार एक टेस्ट मैच में शतक बनाया और 5 विकेट लिए।
  • यह रिकॉर्ड सिर्फ इयान बॉथम (5 बार) से पीछे है।
  • अश्विन की पांच शतकीय पारियां भारतीय क्रिकेट इतिहास में यादगार रहेंगी।

7. बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा

  • R Ashwin ने टेस्ट में 268 बाएं हाथ के बल्लेबाजों का शिकार किया।
  • यह किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।
  • इस लिस्ट में उन्होंने नाथन लायन और जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ दिया।

8. नई गेंद के साथ दमदार प्रदर्शन

  • R Ashwin ने नई गेंद (पहले 20 ओवर) के साथ 133 विकेट लिए।
  • यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा है।
  • उनका औसत और स्ट्राइक रेट इस क्षेत्र में अव्वल रहा।

9.R Ashwin और जडेजा की ऐतिहासिक जोड़ी

    • R Ashwinऔर रवींद्र जडेजा ने 58 टेस्ट मैचों में मिलकर 587 विकेट लिए।
  • यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी स्पिनिंग जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है।

10. घरेलू क्रिकेट में अद्वितीय प्रदर्शन

  • 2016-17 में अश्विन ने चार सीरीज में 13 टेस्ट मैचों में 82 विकेट लिए।
  • यह एक सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।

R Ashwin  का करियर और भविष्य

R Ashwin ने 15 साल के करियर में 3503 रन और 537 विकेट के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।
अब वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में नजर आएंगे। अश्विन का करियर उनकी निरंतरता और उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

 

Read More: Faridabad Crime: फरीदाबाद में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, आरोपियों की भीड़ ने की पिटाई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें