Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

लोटस वेलफेयर सोसाइटी में भागवत कथा का भव्य समापन

लोटस वेलफेयर सोसाइटी में भागवत कथा का भव्य समापन
सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित लोटस वेलफेयर सोसाइटी में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन भंडारे के महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

अमर सैनी

नोएडा।सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित लोटस वेलफेयर सोसाइटी में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन भंडारे के महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। 11 से 18 नवंबर तक चले इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और भक्ति के इस अद्भुत अनुभव का आनंद उठाया।

आयोजन में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य लाल बहादुर शास्त्री ने किया। उन्होंने प्रवचनों में भक्तों को धर्म, कर्म और सत्संग के महत्व से अवगत कराया। कथा के दौरान कई प्रेरक प्रसंग सुनाए गए, जो आज के समाज के लिए भी प्रासंगिक हैं। इसके साथ ही मनमोहक झांकियों और मधुर भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा का समापन भंडारे के आयोजन से हुआ, जिसमें हजारों भक्तजनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजक अवधेश त्रिपाठी ने अपने भाइयों भगवती प्रसाद त्रिपाठी, दिनेश कुमार त्रिपाठी और अरुण कुमार त्रिपाठी के साथ मिलकर पूरे आयोजन की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल भक्तों को मानसिक शांति और सकारात्मकता प्रदान करते हैं, बल्कि समाज को भी एकजुट और प्रेरित करते हैं।

सामुदायिक सहभागिता

लोटस वेलफेयर सोसाइटी के इस आयोजन में न केवल स्थानीय लोग शामिल हुए, बल्कि आस-पास की HIG सोसाइटी और अन्य कॉलोनियों के भी सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। आयोजन समिति के सदस्य सतीश मावी, पंकज सिंह, संजीव चौहान, परविंदर कुमार, नरेश कुमार, जितेंद्र, सुशील शर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, वाईके शर्मा और राहुल नरेश चौहान ने पूरी निष्ठा से कार्य कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि भागवत कथा जैसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और शुद्धि का वातावरण तैयार होता है। यह धार्मिक आयोजन न केवल व्यक्तिगत मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक समृद्धि और कर्मठता का भी संदेश देता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *