Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

अवकाश के दिन भी प्रवर्तन दल ने चलाया अभियान

अवकाश के दिन भी प्रवर्तन दल ने चलाया अभियान
बकाया वसूली का लक्ष्य हासिल न कर पाने के कारण शासन ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों का सितंबर माह का वेतन रोक दिया है

अमर सैनी

नोएडा। बकाया वसूली का लक्ष्य हासिल न कर पाने के कारण शासन ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों का सितंबर माह का वेतन रोक दिया है। ऐसे में अधिकारी लक्ष्य हासिल करने के लिए रविवार को भी सड़कों पर निरीक्षण अभियान चलाकर बकाया वसूली करते रहे। उन्हें अक्टूबर माह के अंत तक लंबित वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल नहीं हो सका, जिसके कारण सितंबर माह का वेतन रोक दिया गया। अक्टूबर माह का वेतन भी माह पूरा होने के बाद दिया जाना है। एक माह का वेतन न मिलने के कारण खर्च चलाने में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उच्चाधिकारियों से आश्वासन मिला है कि अक्टूबर माह के अंत तक लंबित वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस मामले में जानकारी के लिए आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद केडी सिंह गौड़ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *