Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

यमुना प्राधिकरण की आवासीय स्कीम के तहत 361 लोगों को मिलेगा आशियाना

यमुना प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित आवासीय स्कीम जीरो 8 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
यमुना प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित आवासीय स्कीम जीरो 8 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

अमर सैनी

नोएडा। यमुना प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित आवासीय स्कीम जीरो 8 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिसमें 10 अक्टूबर को ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। इस योजना में आवेदकों की भारी संख्या दर्ज की गई है, जो इस आवासीय योजना के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

इस योजना के तहत अलग-अलग प्लॉटों के आकार के लिए कुल 2,22,035 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 120 वर्गमीटर प्लॉट के लिए 67,197 आवेदन आए हैं। जबकि 162 वर्गमीटर प्लॉट के लिए 44,181 आवेदन दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 200 वर्गमीटर प्लॉट के लिए 2512, 300 वर्गमीटर के लिए 59163, 500 वर्गमीटर के लिए 9777 और एक हजार वर्गमीटर के प्लॉट के लिए 3658 लोगों ने आवेदन जमा किए हैं। सबसे बड़े 4,000 वर्गमीटर प्लॉट के लिए भी 1,089 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

20 आवेदकों ने अपनी एप्लिकेशन वापस ले ली

इस योजना में कुल 1,87,577 लोगों ने आवेदन किए हैं। जिनमें से एकमुश्त भुगतान करने वाले आवेदकों की संख्या 1,87,570 है। जबकि किस्तों में भुगतान करने वालों की संख्या 14,374 है। वहीं, एकाधिक आवेदन करने वालों की संख्या 264 रही। जबकि आवेदन भरने के बाद 20 आवेदकों ने अपनी एप्लिकेशन वापस ले ली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *