Delhi Crime: स्‍पेशल स्टाफ और आनंद व‍िहार थाने की संयुक्‍त टीम ने गोल्‍ड चेन स्‍नैच‍िंग की वारदात को सुलझाया

0
1
Delhi Crime
Delhi Crime: स्‍पेशल स्टाफ और आनंद व‍िहार की संयुक्‍त टीम ने चेन स्‍नैच‍िंग की वारदात को सुलझाया

Delhi Crime: स्‍पेशल स्टाफ और आनंद व‍िहार थाने की संयुक्‍त टीम ने गोल्‍ड चेन स्‍नैच‍िंग की वारदात को सुलझाया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा ज‍िला स्‍पेशल स्टाफ और आनंद व‍िहार थाने की संयुक्‍त टीम ने गोल्‍ड चेन स्‍नैच‍िंग की वारदात को सुलझाने का दावा क‍िया. गत 5 अगस्‍त को कड़कड़डूमा के शरद विहार-1 स्‍थ‍ित गांधी फ्रूट्स शॉप से न‍िकलते वक्‍त एक 54 वर्षीय व्यक्ति से स्‍कूटी सवार युवक ने सोने की चेन छीन ली थी. इसके बाद आरोपी कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन की ओर भाग गया था. इसका मामला आनंद व‍िहार थाने में दर्ज क‍िया गया था. अब पुल‍िस ने सीसीटीवी के जर‍िए 150 क‍िलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान आमिर कुरेशी (25), हापुड़ (यूपी) के रूप में की गई है.

शाहदरा डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के मुताब‍िक, शिकायतकर्ता संजीव कुमार मल्होत्रा की शिकायत पर स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर विजय बलियान के नेतृत्व में स्‍पेशल स्‍टॉफ शाहदरा और आनंद विहार थाने की एक ज्‍वाइंट टीम गठित की गई. संयुक्त टीम ने टेक्‍नॉलोजी का इस्‍तेमाल करते हुए क्राइम साइट के आसपास के क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की. फुटेज में स्कूटी सवार एक संदिग्ध को चेन छीनते देखा गया. इसके बाद टीम ने एक ड‍िटेल मैप तैयार क‍िया. इसके जर‍िए संदिग्ध की गतिविधियों का पूरी सावधानी के साथ पता लगाया गया.

टेक्‍नीकल सर्व‍िलांस और लोकल खुफिया जानकारी को एकत्र करने के बाद संदिग्ध की पहचान आस मोहम्मद के बेटे आमिर कुरेशी के रूप में की गई. टीम ने आरोपी को पकड़ने से पहले उसके (आमिर कुरेशी) रिश्तेदारों और सहयोगियों से संबंधित कई कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) का व्यापक विश्लेषण किया. उसके मोबाइल नंबर को लगातार सर्व‍िलांस पर रखा गया. इस सबके बाद टीम ने आमिर कुरेशी को छापेमारी के बाद पकड़ लिया.पुल‍िस की पूछताछ में आरोपी आमिर कुरेशी ने कबूल किया कि वह आदतन स्नैचर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here