Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

जाम से बचाने के लिए सर्विस मार्ग दुरुस्त होंगे

लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मुख्य मार्गों के अविकसित सर्विस मार्ग का निर्माण करने की कार्ययोजना बनाई है।
लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मुख्य मार्गों के अविकसित सर्विस मार्ग का निर्माण करने की कार्ययोजना बनाई है।

अमर सैनी

नोएडा। लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मुख्य मार्गों के अविकसित सर्विस मार्ग का निर्माण करने की कार्ययोजना बनाई है। इसके साथ ही जहां पर अतिक्रमण की वजह से आने-जाने में परेशानी हो रही है, उसे भी दूर किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेक्जोन- 4 में स्पोर्ट सिटी के आसपास छह किमी लंबी सर्विस मार्ग को चिन्हित कर उसके निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस पर लगभग 18 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस सर्विस मार्ग के चालू होने पर स्पोर्ट सिटी के अलावा आसपास की अन्य सोसाइटियों और इटेड़ा गांव का संपर्क बेहतर हो जाएगा। दरअसल, शहरी क्षेत्र का विस्तार होने और आबादी बढ़ने से ट्रैफिक का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जाम की समस्या से सबसे ज्यादा जूझना पड़ता है। इससे निपटने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण और यू-टर्न के निर्माण के साथ कुछ अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं। पूर्व में कराए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर अब तक मुख्य सड़कों के सर्विस मार्ग का निर्माण नहीं किया गया है, जिसकी वजह से समस्या हो रही है, जबकि मास्टर प्लान में सर्विस मार्ग के लिए जगह आरक्षित है। यही नहीं कई सर्विस मार्गों की जमीन पर तो अतिक्रमण भी है। इसकी वजह से आवागमन में परेशानी होती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र के वर्क सर्किल- 1 और 3 में सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण सीईओ ने सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी मुख्य मार्गों के सर्विस मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करा निर्माण किया जाए। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्पोर्ट सिटी के आसपास दो हिस्सों में छह किमी लंबे सर्विस मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसमें से तीन किलोमीटर का एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। इस पर नौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा जहां पर भी सर्विस मार्ग के लिए जगह आरक्षित है, उसे दुरुस्त किया जाएगा। उधर, एलजी गोलचक्कर से जगत फार्म मार्केट को कनेक्ट करने वाले सर्विस मार्ग को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इसकी कम से कम एक फुट चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है।

पुलिया का निर्माण किया जाएगा

टेक्जोन- 4 में फ्री लेफ्ट टर्न के लिए आरसीसी पुलिया का निर्माण और 60 मीटर लंबे सर्विस मार्ग की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इस पर 2.53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मास्टर प्लान के अनुसार, जहां पर भी सर्विस मार्ग के लिए जगह आरक्षित की गई है, उसका निर्माण किए जाने की योजना बनाई गई है। अतिक्रमण की वजह से जो सर्विस मार्ग अवरुद्ध है, उसे भी दुरुस्त किया जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

रवि कुमार एनजी, सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *