Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

नशे के मुद्दे पर हम बोलते है तो बीजेपी के लोगों को तकलीफ होती हैं- प्रदीप चौधरी

प्रदीप चौधरी
नशे के मुद्दे पर हम बोलते है तो बीजेपी के लोगों को तकलीफ होती हैं- प्रदीप चौधरी

नशे के मुद्दे पर हम बोलते है तो बीजेपी के लोगों को तकलीफ होती हैं- प्रदीप चौधरी

जनसंपर्क अभियान के तहत गांव जयंतीपुर, मुरादनगर, हंगौली, भांवली, भागपुर, प्यारेवाला, रायपुररानी में किए प्रोग्राम

रिपोर्ट: कोमल रमोला

पंचकूला 8 अगस्त :कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव जयंतीपुर, मुरादनगर, हंगौली, भांवली, भागपुर, प्यारेवाला, रायपुररानी सहित विभिन्न गांव का दौरा करते हुए लोगों से चर्चा की। विधायक प्रदीप चौधरी का गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे। विधायक प्रदीप चौधरी ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि यदि हम नशे के मुद्दे पर बात करते हैं तो इनके लोगों को तकलीफ होती है ।जबकि चाहिए तो यह होता कि सभी को मिलकर नशे के मुद्दे को खत्म करने के प्रयास करने चाहिए। यह साफ है कि यह लोग कभी भी नशे के मुद्दे को खत्म करने को .लेकर गंभीरता नही दिखाते है। चौधरी ने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता का दुरुपयोग करते हैं। यह लोग लोगों के झगड़ों को खत्म करने की बजाय उन्हे और ज्यादा बढ़ाते है। जिससे गांवों में आपसी भाईचारा बिगड़ता हैं। झगड़ों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करते है।

विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि बीजेपी लोगों को बरगला रही हैं। गांवों का विकास ठप्प पड़ा हैं। बिजली-पानी की समस्या गंभीर बनी हुई हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि वह जनसंपर्क अभियान के तहत गांवों में जा रहे हैं। यहां लोगों में सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ भारी रोष है लोग कांग्रेस की सरकार बनाने के मूड में हैं। इस मौके पर विजय मोहन वर्मा, नरेन्द्र शर्मा हंगौला, अमर सिंह चेची, अशवनी नागरा, मास्टर छज्जू राम, सरपंच मुखराम, सरपंच नसीम, सरपंच प्रतिनिधि जसमेर सैनी, सरपंच प्रतिनिधि चमन रामपुर, सिंग राम मुरादनगर, पूर्व सरपंच रामकुमार काजमपुर, महेश पालु, राम सिंह, नवीन, संजू, मनप्रीत मेहरा, मास्टर ज्ञान इत्यादि साथ रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *