लुटेरे बेलगाम, चार लोगों को बनाया शिकार

0
3
नोएडा में लुटेरों ने एक बार फिर चार लोगों को अपना शिकार बनाया है।
नोएडा में लुटेरों ने एक बार फिर चार लोगों को अपना शिकार बनाया है।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में लुटेरों ने एक बार फिर चार लोगों को अपना शिकार बनाया है। सभी पीड़ितों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में न्यू अशोक नगर दिल्ली चंदन कुमार ने बताया कि वह और उनकी पत्नी सोनम कुमारी मॉर्निंग वॉक के लिए सेक्टर-1 की तरफ गए थे। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश उनके गले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। उन्होंने घटना की शिकायत थाना फेज-1 पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस को दी शिकायत चेतन शर्मा ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित आईओन डिजिटल जोन सेंटर में कार्य करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह 31 जुलाई को अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी सेटर-62 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने शोर भी मचाया और पीछे भी भागे, लेकिन बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। उन्होंने घटना की शिकायत थाना सेक्टर-58 पुलिस से की है।

दो युवतियों से लूटे मोबाइल
पुलिस को दी शिकायत में ज्योति खत्री ने बताया कि वह सेटर-37 के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे भाग गए। युवती ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत पूजा कुमारी ने बताया कि वह 30 जुलाई को वह फेस-दो स्थिति एक कंपनी से काम करके अपने घर जा रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़िता ने घटना की शिकायत थाना फेज-2 पुलिस से की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here