Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

अंगदान के जरिए जीवनदान देने वाले परिवार सम्मानित

: जीते जी रक्तदान और जाते -जाते अंगदान के संकल्प के साथ अनजान लोगों को जीवनदान देने वाले अंगदाताओं के परिजनों को सफदरजंग अस्पताल में सम्मानित किया गया।
- सफदरजंग अस्पताल में अंगदान जन जागरूकता अभियान का समापन

नई दिल्ली, 30 जुलाई : जीते जी रक्तदान और जाते -जाते अंगदान के संकल्प के साथ अनजान लोगों को जीवनदान देने वाले अंगदाताओं के परिजनों को सफदरजंग अस्पताल में सम्मानित किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने अंग विफलता से पीड़ित लोगों का जीवन बचाने वाले निस्वार्थ अंगदाताओं के सात परिवारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

विशेष सम्मान समारोह के दौरान एमबीबीएस के छात्रों ने अस्पताल में उपस्थित लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिये अंगदान के प्रति जागरूक किया। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और नर्सों आदि को अस्थि प्रत्यारोपण, गुर्दे का प्रत्यारोपण, कॉर्निया प्रत्यारोपण, हृदय प्रत्यारोपण और त्वचा बैंक संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान अंगदान एवं प्रत्यारोपण समन्वय समिति (ओडीटीसीसी) की ओर से महीने भर से चलाए जा रहे अंगदान जन जागरूकता अभियान का समापन भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. वंदना चक्रवर्ती, डॉ. बिनीता और डॉ. सौरभ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *