Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

जिला अस्पताल में महिला की डिलीवरी के बाद परिजनों से मांगा पैसा

अब मरीजों को डराने और धमकाने की शिकायत
अब मरीजों को डराने और धमकाने की शिकायत

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में वसूली चल रही है। यह ऐसी वसूली है जिसे रोक पाना सीएमएस के बस की बात नहीं है। क्योंकि सीएमएस के पास पहले भी ऐसी शिकायतें पहुंची हैं। लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति कर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। एक बार फिर जिला अस्पताल में वसूली का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं की डिलीवरी कराने के बाद परिजनों से 500 से लेकर 2100 रुपये तक की वसूली की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने ऐसे मामले को लेकर सोमवार को एक्शन लिया। उन्होंने डिस्चार्ज से पहले जांच के लिए अपने कार्यालय में सभी मामलों की परेड शुरू कर दी है। सोमवार को जब परिजनों से बात की गई तो उनमें से दो ने बताया कि स्टाफ ने उनसे 1100-1100 रुपये लिए हैं। परिजनों का कहना है कि स्टाफ ने उनसे कहा कि उन्होंने जच्चा-बच्चा की इतनी सेवा की है। बदले में उन्हें कुछ देना होगा। सोमवार दोपहर स्त्री रोग विभाग के प्रसूति वार्ड से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के परिजनों को सीएमएस कार्यालय में बुलाया गया। यहां उनसे अलग-अलग बात की गई, ताकि पता चल सके कि उन्होंने किसी को पैसे दिए हैं या नहीं। करीब 18 लोगों से पूछताछ की गई। उनमें से दो ने बताया कि वार्ड में उनसे पैसे लिए गए।

अब मरीजों को डराने और धमकाने की शिकायत
सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल का कहना है कि प्रसूति वार्ड से वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। 500 से 2100 रुपये लिए जाते हैं। इस पर जब सख्त कार्रवाई की गई तो मरीजों को डराने-धमकाने की जानकारी भी सामने आई। सोमवार को जो दो मामले सामने आए, दोनों ने ही लिखित शिकायत करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें इन नर्सों और अन्य स्टाफ को बाद में भी दिखाना है। ऐसे में अगर जच्चा-बच्चा के साथ कुछ गलत हो गया तो मुश्किल हो जाएगी।

रोज होती है 20 से 25 डिलीवरी
प्रसूति वार्ड में वसूली का आलम यह है कि यहां हर दिन 20 से 25 डिलीवरी होते हैं। स्टाफ अलग-अलग मामलों में 500 से 2100 रुपये लेता है। यह पैसा पूरे स्टाफ में बांटा जाता है। सरकार ने भी कई बार अस्पताल प्रबंधन को इस प्रथा को रोकने के निर्देश दिए लेकिन इस पर रोक नहीं लग सकी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *