Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

महिला बैंक कर्मी की आत्महत्या मामले में दो गिरफ्तार

एक निजी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर शिवानी त्यागी द्वारा आत्महत्या के मामले में नंदग्राम पुलिस ने उसकी दो महिला सहकर्मियों को गिरफ्तार किया
एक निजी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर शिवानी त्यागी द्वारा आत्महत्या के मामले में नंदग्राम पुलिस ने उसकी दो महिला सहकर्मियों को गिरफ्तार किया

अमर सैनी

नोएडा। एक निजी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर शिवानी त्यागी द्वारा आत्महत्या के मामले में नंदग्राम पुलिस ने उसकी दो महिला सहकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों सहकर्मी ड्यूटी के दौरान शिवानी को परेशान और प्रताड़ित करती थीं। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में बैंक के सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि घूकना के हरि नगर में रहने वाली शिवानी त्यागी नोएडा के एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी। वह अपने टीम लीडर और सहकर्मियों से परेशान थी। आरोप है कि ये लोग उसे परेशान करते थे और ताने मारते थे। शिवानी ने नौकरी छोड़ने के लिए इस्तीफा भी दे दिया था, लेकिन टीम लीडर और सेल्स मैनेजर मोहम्मद अकरम ने इस्तीफा स्वीकार करने की बजाय उसे नौकरी से बर्खास्त करवा दिया। इससे तनाव में चल रही शिवानी त्यागी ने 12 जुलाई को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शिवानी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने कुछ सहकर्मियों के नाम लिखकर उन पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में शिवानी के भाई गौरव ने बैंक के कुछ कर्मचारियों को नामजद करते हुए नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने 18 जुलाई को मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसीपी का कहना है कि इसी क्रम में पुलिस ने बैंक की दो महिला कर्मचारियों गुंजन निवासी गांव सलारपुर सेक्टर-39 नोएडा और गिरिजा देवी उर्फ पूजा सिंह निवासी बदरपुर दिल्ली को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच अभी जारी है। घटना में जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *