Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

वाहन चोरी में दो को दबोचा, चार बाइक बरामद

ईकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम ने कुलेसरा पुस्ता से चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया
इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।

अमर सैनी

नोएडा। इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और अवैध चाकू बरामद किए गए। पकड़े गए शातिर चोर नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
ईकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम ने कुलेसरा पुस्ता से चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान राजन कुमार और रविन्द्र के रूप में हुई। इनकी निशानदेही पर बंद पड़े आम्रपाली मॉल के समीप खंडहर से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। जबकि एक बाइक इनके पास चेकिंग के दौरान मिली थी। दो दिन पहले आरोपियों ने कुलेसरा से एक बाइक चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर किस्म के बदमाश है। यह रात्रि के समय रैकी कर घरों के बाहर खड़ी बाइक व अन्य छोटे वाहन चोरी करते थे। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *