रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सहमति बनी

अमर सैनी

नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर-22ए, 22बी और 22डी में अटकी कई विकास परियोजनाएं अब गति पकड़ेंगी। न्यायालय में लंबित मामलों के कारण अटकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अब प्राधिकरण और किसानों के बीच सहमति बन गई है। किसानों ने अपनी याचिकाएं वापस ले ली हैं। जल्द ही सलारपुर के 1962 किसानों को जमीन के बदले 285 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सलारपुर गांव के किसानों के साथ जमीन अधिग्रहण से जुड़ा विवाद हाईकोर्ट में चल रहा था। 382 किसानों ने न्यायालय में याचिका दायर की थी। करीब दस साल से यह लड़ाई चल रही थी। इसके चलते 1962 किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिल पाया था। अब किसानों ने मिलकर याचिका वापस ले ली है। इस फैसले से प्राधिकरण को 501 हेक्टेयर जमीन मिल जाएगी। यह जमीन सेक्टर-22ए, सेक्टर-22बी और सेक्टर-22डी में है। विवाद के चलते यहां कई बड़ी परियोजनाएं अटकी हुई थीं। अब इन विकास योजनाओं का रास्ता साफ हो गया है। किसानों को 285 करोड़ रुपये अतिरिक्त मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। 15 दिन के अंदर प्राधिकरण किसानों के खाते में मुआवजे की रकम भेज देगा।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img