Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कैदी की मौत मामले में तीन सिपाही निलंबित

जिला जेल अधीक्षक ब्रिजेश कुमार ने बताया कि जेल में तैनात कांस्टेबल सत्य प्रकाश, शशांक चौधरी और होरी लाल की लापरवाही सामने आई है। बंदी बनारसी मूल रुप से जिला बलरामपुर के गांव पीड़िया खुर्द का रहने वाला था
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जिला जेल में बंद बनारसी की मौत के मामले में तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जिला जेल में बंद बनारसी की मौत के मामले में तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। तीनों सिपाहियों की निगरानी में इस बंदी होने के बावजूद बंदी के आत्महत्या पर प्रथम दृष्टया इनकी लापरवाही मानी जा रही है।

जिला जेल अधीक्षक ब्रिजेश कुमार ने बताया कि जेल में तैनात कांस्टेबल सत्य प्रकाश, शशांक चौधरी और होरी लाल की लापरवाही सामने आई है। बंदी बनारसी मूल रुप से जिला बलरामपुर के गांव पीड़िया खुर्द का रहने वाला था और उस पर अपने ही साथी की हत्या का आरोप था। इसी मामले में जेवर पुलिस ने एक वर्ष पहले उसे गिरफ्तार किया था। 13 सितंबर 2023 से वह जेल में बंद था। उसने शुक्रवार को पानी की टंकी के पाइप पर गमछे से फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *