Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

फ्लैट की बालकनी गिरने से तीन बच्चे हुए घायल

नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 122 में ईडब्ल्यूएस/श्रमिक कुंज के तहत करीब 11 साल पहले बनाए गए फ्लैटों का ढांचा कमजोर हो गया है। यहां एक फ्लैट की बालकनी गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए
10 दिन पहले भी गिरा था फ्लैट का छज्जा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 122 में ईडब्ल्यूएस/श्रमिक कुंज के तहत करीब 11 साल पहले बनाए गए फ्लैटों का ढांचा कमजोर हो गया है। यहां एक फ्लैट की बालकनी गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। इस हादसे से दूसरे फ्लैटों में रहने वाले लोग चिंतित हो गए हैं। यह हादसा इसी बिल्डिंग में हुआ, उस ब्लॉक में कोई नहीं रहता था। इस बिल्डिंग के नीचे बच्चे खेल रहे थे। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोएडा प्राधिकरण ने ईडब्ल्यूएस/श्रमिक कुंज आवास योजना के तहत सेक्टर 122 में 3472 फ्लैट बनाए थे। इन्हें बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इनमें करीब 1700 परिवार रहते हैं। बुधवार को इस कॉम्प्लेक्स के 10 ब्लॉक की सबसे ऊपर की बालकनी गिर गई। इसके नीचे कुछ बच्चे खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि बालकनी गिरने से नीचे खेल रहे तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। ये फ्लैट सेक्टर 4, 5, 6 आदि में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को दिए जा रहे हैं। यहां अभी करीब 1700 फ्लैटों में लोग रह रहे हैं।

10 दिन पहले भी गिरा था फ्लैट का छज्जा
नोएडा मलिन बस्ती सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। जिस ब्लॉक में यह घटना हुई, वहां प्राधिकरण ने अभी तक फ्लैट आवंटित नहीं किए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी एक फ्लैट का छज्जा गिर गया था। इस हादसे के बाद से अभी तक प्राधिकरण की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *