Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सोसायटी के बेसमेंट पार्किंग में भरा गंदा पानी, वीडियो वायरल

बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है
ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी के कई टावरों की बेसमेंट पार्किंग में गंदा पानी भरा हुआ है

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी के कई टावरों की बेसमेंट पार्किंग में गंदा पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। निवासियों ने बताया कि इस बारे में प्रबंधन से मेल और व्यक्तिगत रूप से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं इस बारे में प्राधिकरण अधिकारियों को भी शिकायत दी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
सोसायटी निवासी ने बताया कि सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी में 50 से अधिक टावर हैं, जिसमें कुछ टावरों में लोग रहते हैं, जबकि कुछ टावर अभी निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि 2 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से मेंटेनेंस चार्ज लेने के बाद भी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। सोसायटी के टावर एफ 5, एफ 6 और एफ 7 के मैकेनिकल बेसमेंट पार्किंग में कई महीने से सीवर का पानी भरा हुआ है। सोसायटी निवासी ने बताया कि कि कई जगह पाइप टूटे होने के कारण बेसमेंट सीवर में पानी भरा रहता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिल दे रहे हैं। अभी तक बेसमेंट से गंदा पानी नहीं निकाला गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *