Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

फल और सब्जी मंडी की मासिक बंदी खत्म

कृषि उपज मंडी समिति को काफी नुकसान हो रहा था
फेज-2 में फल एवं सब्जी मंडी है। यहां पिछले काफी समय से मासिक बंदी चल रही थी

अमर सैनी

नोएडा।फेज-2 में फल एवं सब्जी मंडी है। यहां पिछले काफी समय से मासिक बंदी चल रही थी। इस बंदी की वजह से व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसके अलावा कृषि उपज मंडी समिति को काफी नुकसान हो रहा था। जिसे देखते हुए मासिक बंदी को खत्म कर दिया गया है।
फेज-2 स्थित सब्जी मंडी संगठन के अध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने बताया कि फल एवं सब्जी मंडी में हर दिन लाखों रुपये का कारोबार होता है। मंडी बंद होने से ट्रक खाली नहीं हो पाए। जिससे ट्रक में लदी हरी सब्जियां और फल खराब होने लगे। इसका सीधा नुकसान व्यापारी को उठाना पड़ रहा था। ट्रक खाली न होने से ट्रक का किराया भी व्यापारियों पर पड़ता है। इसके अलावा मंडी बंद होने से एपीएमसी को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था। उन्होंने बताया कि हर माह की पहली तारीख को बाजार बंद रखने के निर्णय को निरस्त कर दिया गया है। अध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने बताया कि व्यापारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले के बाद अब हर माह की पहली तारीख को मंडी खुली रहेगी। क्षेत्र के छोटे व्यापारी व अन्य लोग खरीदारी के लिए मंडी आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब उन्हें नुकसान नहीं हर माह की पहली तारीख को फायदा यानी नफा होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *