Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

धरती से लेकर अंतरिक्ष तक भारत की जद में होगा दुश्मन

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 51 कर्मियों की सेवाएं कैट के आदेश के बाद समाप्त की गईं हैं
कोरोना महामारी काल में लोक नायक अस्पताल (एलएनएच) में भर्ती ओटी टेक्नीशियन समेत 51 पैरा मेडिकल स्टाफ को हटाने का असर मंगलवार को सर्जरी वाले मरीजों पर देखने को मिला।

नई दिल्ली/हैदराबाद, 2 जुलाई : हैदराबाद के बेगमपेट एयरफोर्स स्टेशन पर स्थापित हथियार प्रणाली स्कूल (डब्ल्यूएसएस) के उद्घाटन के साथ ही मंगलवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा यह स्कूल भारतीय वायु सेना को भविष्योन्मुखी बल के रूप में पुनर्संयोजित करने और बदलने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है जो सशस्त्र बलों और विशेष रूप से भारतीय वायु सेना के लिए एक बड़ी छलांग है।

भारतीय वायुसेना की जरूरतों के अनुरूप नवगठित हथियार प्रणाली शाखा में फ्लाइंग स्ट्रीम, रिमोट स्ट्रीम, सरफेस टू सरफेस वेपन सिस्टम और इंटेलिजेंस स्ट्रीम समेत चार धाराएं होंगी। जिनके जरिये सुखोई-30 एमकेआई और सी-130जे जैसे हवाई प्लेटफार्मों में हथियारों एवं प्रणालियों के संचालन से लेकर रिमोट संचालित विमान के संचालन समेत सतह से हवा एवं सतह से सतह पर हमला करने वाले वेपन सिस्टम के लिए मिशन कमांडर और ऑपरेटर तैयार किए जाएंगे। साथ ही अंतरिक्ष-आधारित खुफिया और इमेजरी जानकारी को संभालने के लिए इंटेलिजेंस स्ट्रीम को विकसित किया जाएगा।

इस दौरान, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि वायु सेना शाखा के निर्माण के साथ, जमीन आधारित और विशेषज्ञ हथियार प्रणालियों के संचालक एक छतरी के नीचे आ जाएंगे, जिससे भारतीय वायुसेना की युद्ध लड़ने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर एयर वाइस मार्शल प्रेमकुमार कृष्णस्वामी, एयर मार्शल नागेश कपूर और भारतीय वायुसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें वायु सेना अकादमी, कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर के कमांडेंट और वायु सेना स्टेशन हकीमपेट स्टेशन, वायु सेना स्टेशन बेगमपेट के कमांडर शामिल थे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *