Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 बदमाशों को मारी गोली

नंदग्राम थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया
मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 बदमाशों को मारी गोली

अमर सैनी

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों ने 11 जून को सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूटने में शामिल थे।

एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून को नंदग्राम इलाके के दो सर्राफा व्यापारी भाई दिल्ली से माल लेकर लौट रहे थे। रास्ते में दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे कुछ पैसे और जेवरात लूट लिए। इस घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गईं। रविवार देर रात पुलिस को इस मामले में सफलता मिली। एसीपी ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों पर 4 बदमाश नंदी पार्क की तरफ आ रहे हैं। इस पर हिंडन कट पर चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद हिंडन मेट्रो स्टेशन की तरफ से दो मोटरसाइकिलों पर 4 लोग आते दिखाई दिए। उन्हें घेरकर रोकने का प्रयास किया गया। मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके और तेजी से नंदी पार्क की तरफ बढ़ गए।

पीछा करने पर पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने मौके पर ही तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहा। लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पवन भाटी निवासी बड़पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुछ नकदी और जेवरात बरामद किए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *