Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैब ड्राइवर के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैब ड्राइवर के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैब ड्राइवर के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैब ड्राइवर के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शास्त्री पार्क इलाके में कैब ड्राइवर के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 31 मई को आरोपियों ने शास्त्री पार्क की वाहिद मस्जिद इलाके में शख्स पर ब्लेड से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई थी. मृतक की पहचान शास्त्री पार्क के रहने वाले 28 वर्षीय कैब ड्राइवर जौहर अब्बास के रूप में की गई.

इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ मूसी, योगेश उर्फ बंटी और रोहित के रूप में की गई है. इन सभी को मोटरसाइकिल पर जाते हुए एच ब्लॉक, गोकलपुरी पुलिया के पास से क्राइम ब्रांच की टीम ने धरदबोचा है. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, आठ कारतूस बरामद किये गए हैं. पूछताछ के दौरान आरोपी आकाश उर्फ मूसी ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी गाजियाबाद के एक कॉल सेंटर में काम करती थी. कॉल सेंटर के मालिक वकार ने पत्नी के डाक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके एक मोबाइल फोन फाइनेंस किया था. उस वक्त वकार ने वादा किया था कि वह ईएमआई का खर्च उसके अकाउंट में डाल देगा.जब पत्नी ने नौकरी छोड़ दी तो वकार ने पैसे जमा करना बंद कर दिया थाआकाश उर्फ मूसी ने वकार से इस मुद्दे को सुलझाने का आग्रह किया था, लेकिन वकार ने उसके आग्रह को ठुकरा दिया और उसको धमकी भी दी थी. इसके बाद आकाश उर्फ मूसी ने वकार से मिलने का आग्रह किया तो उसने उसे शास्त्री पार्क में बुलाया. फिर मूसी ने अपने दोस्तों को शास्त्री पार्क बुलाया. वकार से मिलने के दौरान शराब का इंतजाम करने को कहा. इस पर वकार ने अपने दोस्त अमन को शराब लाने के लिए उनके साथ भेज दिया. लेकिन रास्ते में अमन ने उनके गलत इरादे भांप कर भाग गया. फिर अमन की तलाश में मूसी वकार से मिलने के लिए वापस शास्त्री पार्क पहुंचे, लेकिन तब तक वकार भी वहां से चला गया था.

इस बीच तीन रहागीर ने आरोपियों के हाथों में चाकू और चॉपर देखा और उनसे भिड़ गए. अज्ञात लड़कों में से एक ने हेलमेट से रोहित के सिर पर हमला कर दिया और आकाश उर्फ मूसी को भी पीटना शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में आकाश उर्फ मूसी ने उस लड़के को चाकू मार दिया और मौके से भाग गया. घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बाद में मृतक की पहचान जौहर अब्बास निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली के रूप में की गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *