Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

NEET-UG Paper leak: NEET के एक लीक पेपर की कीमत 30-32 लाख, गिरफ्तारी के बाद चार लोगों का कुबूलनामा

NEET-UG Paper leak: NEET के एक लीक पेपर की कीमत 30-32 लाख, गिरफ्तारी के बाद चार लोगों का कुबूलनामा
NEET-UG Paper leak: NEET के एक लीक पेपर की कीमत 30-32 लाख, गिरफ्तारी के बाद चार लोगों का कुबूलनामा

NEET-UG Paper leak: NEET के एक लीक पेपर की कीमत 30-32 लाख, गिरफ्तारी के बाद चार लोगों का कुबूलनामा

NEET पेपर लीक मामले में एक नया खुलासा हुआ है. इस मामले में चार आरोपियों का कुबूलनामा आया है. गिरफ्तार किए गए इन चार लोगों में तीन छात्र हैं, जिनके नाम हैं- अनुराग यादव, नीतीश कुमार और अमित आनंद, जबकि एक व्यक्ति दानापुर नगर परिषद का जूनियर इंजीनियर सिकंदर यादवेंदु शामिल है. इन चारों को उनके कुबूलनामे के बाद गिरफ्तार किया गया है. इस मामले का आरोपी अनुराग यादव बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है. उसने अपने कबूलनामे में बताया कि मैं NEET के परीक्षा की तैयारी कोटा के एलेन कोचिंग सेंटर में कर रहा था.मेरे फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु जो कि जूनियर इंजिनियर हैं, उन्होंने एक दिन मुझे फोन कर उन्होंने बताया कि 05.05.24 को NEET की परीक्षा है, अब तुम कोटा से वापस आ जाओ. परीक्षा की सारी सेटिंग हो चुकी है. जिसके बाद उनके कहने पर मैं कोटा से वापस आ गया. मेरे फूफा ने 04.05.24 की रात में अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास मुझे छोड़ा.

मुझे जिस जगह पर छोड़ा गया था, वहां पर मुझे NEET का लीक पेपर और उत्तर पुस्तिका दी गई. जहां रात में परीक्षा में आने वाले सवालों की तैयारियां कराई गई. मेरा सेंटर डी वाई पाटिल स्कूल में था और मैं स्कूल में परीक्षा देने गया तो जो सवाल मुझे पूरी तरह रटवाया गया था, वही सवाल मुझे परीक्षा में मिले. परीक्षा के बाद अचानक पुलिस आई गई और आकर मुझे पकड़ ले गई, जिसके बाद मैंने अपना अपराध स्वीकार किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *