Noida Heat Wave: गौतमबुद्ध नगर जिले में 24 घंटे में 14 लोगों की संदिग्ध मौत, हीट और लू के चलते मौत की आशंका
रिपोर्ट: अमर सैनी
भीषण गर्मी के चलते लोगों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब गौतमबुद्ध नगर जिले ने बीते दिन से लेकर अब तक कुल 14 लोगों की मौत हुई है। इसकी मौत की वजह गर्मी बताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही वजह का खुलासा किया जाएगा।
नोएडा जिला हॉस्पिटल सीएमएस रेनू अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बीते 24 घंटों में मौत 14 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 6 से 7 अज्ञात शव पुलिस लेकर आई थी, और बाकी को परिवारजन लेकर आए थे। इनकी मौत की वजह गर्मी है, ऐसी आशंका जताई जा रही है।






पाठकों की राय