Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

गंगा आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री, गले में गमछा डाले बनारसी स्टाइली में दिखे

गंगा आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री, गले में गमछा डाले बनारसी स्टाइली में दिखे
गंगा आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री, गले में गमछा डाले बनारसी स्टाइली में दिखे

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने साथ किया वैदिक रीति से गंगा पूजन 

गंगा आरती में प्रधानमंत्री भजन गुनगुनाते,आस्था की गंगा में गोते लगाते दिखे मंत्रमुग्ध 

तीसरी बार काशी से सांसद बनने व प्रधानमंत्री पद की हैट्रिक लगाने के बाद पहली बार गंगा आरती में शामिल हुए मोदी

पीएम के स्वागत के लिए लगभग 10 कुंटल फूल मालाओं व दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था दशाश्वमेध घाट

वाराणसी, 18 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे तो बनारसी स्टाइल में गमछा उनके गले में दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहदीगंज में किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद माँ गंगा का दर्शन और आशीर्वाद लेने दशाश्वमेध घाट पहुंचे। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था मुझे माँ गंगा ने बुलाया है, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- मुझे माँ गंगा ने गोद ले लिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री इसी माँ गंगा की गोद में बैठकर आरती में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साथ ही मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन भी किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इसके पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ माँ गंगा की आरती में शामिल होकर आस्था प्रकट कर चुके हैं।

पीएम-राज्यपाल, सीएम ने लिया भजनक आनन्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घाट पर पहुंचते ही जनता ने ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ उनका अभिवादन किया। गंगा में बनीं ख़ास फ्लोटिंग जेटी पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ गंगा का पूरे विधि विधान से पूजन व आरती की। प्रधानमंत्री, राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घाट की मणि पर बैठकर आरती के पहले भजन भी सुने। इस दौरान प्रधानमंत्री ताली बजाते, भजन गुनगुनाते आस्था की गंगा में गोते लगाते मंत्रमुग्ध दिखे। देर तक हुए शंखनाद के बाद मोदी ताली बजाते हुए दिखे। अंत में सभी ने जयकार भी लगाया। भव्य महाआरती में सात की जगह नौ अर्चकों ने मां गंगा की आरती की व 18 देव कन्याओं ने इस महाआरती को भव्य रूप दिया।

पांचवीं बार आरती में शामिल हुए मोदी

सोमनाथ से बाबा विश्वनाथ की धरती पर आकर वर्ष 2014 में चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध आरती में शामिल हुए थे। इसके बाद कई बार प्रधानमंत्री गंगा आरती में शामिल हो चुके हैं। तीसरी बार काशी से सांसद बनने व प्रधानमंत्री पद की हैट्रिक लगाने के बाद पहली बार गंगा आरती में शामिल हुए। पीएम के स्वागत के लिए लगभग 10 कुंटल फूल मालाओं से दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से सजाया गया था। दीपों  से घाट का कोना कोना जगमग किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में पांचवीं बार हुए शामिल हुए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *