Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, सीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम रुद्रप्रयाग रवाना

Delhi Water Crisis 2024: बीजेपी नेताओं ने दिल्ली वालों को बताया मुनक नहर की सच्चाई, कहा- 'दिल्ली को...
Delhi Water Crisis 2024: बीजेपी नेताओं ने दिल्ली वालों को बताया मुनक नहर की सच्चाई, कहा- 'दिल्ली को...

दिल्ली-एनसीआर से 26 लोगों को लेकर निकला वाहन सड़क हादसे का शिकार, 14 लोगों की गई जान, मृतकों में यूपी के भी तीर्थयात्री

सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना, अधिकारियों को दिए राहत कार्य में जुटने के निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर घायलों का समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने का भी दिया आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहारनपुर से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम रुद्रप्रयाग के लिए हुई रवाना

लखनऊ, 15 जून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें देर शाम तक 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जिसमें उत्तर प्रदेश के भी यात्री शामिल हैं। 5 गंभीर रूप से घायल हैं तो 7 सामान्य घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद सहारनपुर से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गई है। उल्लेखनीय है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में दिल्ली-एनसीआर (नोएडा) के तीर्थयात्री सवार थे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

सीएम ने लिया हादसे का संज्ञान, दिए निर्देश
सीएम योगी ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घायल यात्रियों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहने को कहा गया है और पल पल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं।

गुरुग्राम से तुंगनाथ जा रहे थे तीर्थयात्री, यूपी के यात्री भी थे सवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार,वाहन गुरुग्राम से तुंगनाथ जा रहा था। इसमें कुल 26 लोग सवार थे। वाहन शनिवार को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। 2 मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 7 घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एयर लिफ्ट किया गया है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर द्वारा अवगत कराया गया है कि गाड़ी का नंबर हरियाणा राज्य का था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *