Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

अक्षय तृतीया पर नोएडा के सर्राफा बाजार में खरीदारों से बढ़ी रौनक

अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के सर्राफा बाजार में काफी रौनक है
अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के सर्राफा बाजार में काफी रौनक है

अमर सैनी

नोएडा। अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के सर्राफा बाजार में काफी रौनक है। सोने की कीमतों में आई कमी की वजह से अक्षय तृतीया पर बिक्री आम दिनों की बजाय शुक्रवार 30 प्रतिशत अधिक होने की उम्मीद है। सराफा कारोबारी इसकी वजह से काफी उत्साहित हैं। व्यापारियों के अनुसार काफी खरीदारों ने आज यानी शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए प्री-बुकिंग की है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में कमी होने की वजह से खरीदार ज्वेलरी की प्री बुकिंग कर रहे हैं, ताकि सोने की दर बढ़ने पर उन्हें ज्यादा पैसा ना देना पड़े।
नोएडा ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुशील कुमार जैन ने बताया कि उम्मीद है कि आम दिनों की अपेक्षा सर्राफा बाजार में 30 फीसदी तक बिक्री ज्यादा रहेगी। शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर होने वाली शादियों के लिए नोएडा के बाजारों में खरीदारी जमकर हो रही है। सराफा के अलावा कपड़ा, किराना, इलेक्ट्राॅनिक्स और आटोमोबाइल बाजार सहित अन्य बाजारों में अच्छी खरीदारी होगी। लोग शादियों की तैयारियों में जुटे हैं। वर-वधू पक्ष जमकर खरीदारी भी करेंगे। फ्रिज और एसी के साथ एलईडी टीवी की मांग अधिक होने की संभावना है। अक्षय तृतीया पर बाजार में उत्साह का माहौल है।
नोएडा के सेक्टर-104 में स्थित बग्गा ज्वैलर के मालिक पुनीत बग्गा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। बाजार को भी ज्वेलरी के अलावा सोने के सिक्के आदि की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में अधिक होने की उम्मीद रहती है। इसके लिए ज्वेलर्स भी खुद के प्रतिष्ठान को इसके लिए तैयार करते हैं, जिससे ग्राहकों को कोई असुविधा ना हो। अक्षय तृतीया के मौके पर मेकिंग चार्ज में छूट के अलावा बेहतर कीमत पर सोना ग्राहकों को खरीदने का मौका मिलता है।

अक्षय तृतीया का दिन माना जाता है शुभ
बता दें कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ माना जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि अक्षय का मतलब है, जिसका कभी क्षय न हो, जो कभी खत्म न हो, जिसमें कमी न हो। मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया को ही सतयुग और त्रेतायुग का प्रारंभ हुआ था, द्वापर युग का अंत हुआ था और अक्षय तृतीया को ही कलयुग का प्रारंभ हुआ था। इसलिए इसे युगादि तिथि भी कहा जाता है। इस दिन किसी भी मुहूर्त में विवाह, सगाई, मुंडन आदि शुभ कार्य किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए काम कई गुना फल प्रदान करते है। इस दिन सोना खरीदने का खास महत्व है। इसे अक्षय तीज या वैशाख तीज भी कहते हैं। पूरे जिले में इस दौरान ज्वैलर्स करीब 400 करोड़ रुपये का सोना बिकने की उम्मीद कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि 20 अप्रैल को एक महीने के अपने उच्चतम स्तर 75,870 रुपये के रेट से सोना आज करीब 2320 रुपये नीचे है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 73,430 रुपये है। सोने का भाव गिरने और अक्षय तृतीया त्यौहार के चलते सराफा बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ आज उमड़ पड़ी है।।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *