Hapur News : हापुड़ के एक हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि चार सितंबर की रात प्रसव के दौरान चिकित्सकों और स्टाफ ने लापरवाही बरती जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई।

मोहल्ला कोठीगेट अहाता खाई निवासी गोलू ने बताया कि उसने अपनी पत्नी प्रियंका को डिलीवरी के लिए केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। पत्नी दर्द से परेशान थी लेकिन बार बार कहने के बावजूद स्टाफ ने चिकित्सक को नहीं बुलाया। आरोप है कि एक महिला ने नवजात के सिर को पकड़कर बाहर खींचा और जोर से हाथ भी पकड़ा जिससे उसकी हालत और खराब हो गई। इसके बाद अस्पताल ने नवजात को मेरठ रेफर कर दिया। वहां पांच दिन इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो परिजन दिल्ली के कई अस्पतालों में ले गए जहां भर्ती नहीं किया गया। बाद में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार रात नवजात की मौत हो गई।

बुधवार को परिजन शव लेकर केयर हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सदर कोतवाल सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों से अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Maryland : लोकतंत्र अंधविश्वास के सहारे जीवित नहीं रह सकता

Maryland : केवल समय पर चुनाव होने से कोई...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img