Punjab Religious Visit: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में गुरुद्वारा साहिब और प्राचीन शिव मंदिर में टेका माथा

Punjab Religious Visit: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में गुरुद्वारा साहिब और प्राचीन शिव मंदिर में टेका माथा

पंजाब-हरियाणा की सुख-शांति और समृद्धि की करी कामना

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़ , 3 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पंजाब के रायपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब अमर शहीद बीबी शरण कौर जी में मत्था टेका और महान शहीद बीबी शरण कौर जी की शहादत को शत-शत नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने लखनो में प्राचीन शिव मंदिर, डेरा बाबा उनेद गिरी जी में भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर पंजाब, हरियाणा सहित पूरे देश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीबी शरण कौर जी का जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य से पीछे न हटना और मानवता की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करना ही सच्ची वीरता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने गौरवशाली इतिहास और महान बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लें तथा नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल और राष्ट्र निर्माण से जुड़ें।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव भारतीय संस्कृति में त्याग, शक्ति, संयम और मानवता के प्रतीक हैं। नीलकंठ के रूप में भगवान शिव ने स्वयं विष धारण कर संसार की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परंपरा हमें सिखाती है कि अपने हित से पहले समाज और राष्ट्र हित तथा अपने सुख से पहले मानवता के कल्याण की चिंता करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता केवल पड़ोसी राज्यों का नहीं, बल्कि सांझा इतिहास, संस्कृति, संस्कार और भाईचारे का रिश्ता है। पंजाब की धरती पर आकर उन्हें हमेशा अपने परिवार के बीच होने का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि गुरुओं, संतों और महापुरुषों की शिक्षाएं हमें सेवा, त्याग, साहस, सत्य और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाती हैं।

उन्होंने कहा कि आज विकास और तकनीक के साथ-साथ समाज में संस्कार, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करना भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से समाज में भाईचारा बनाए रखने, जरूरतमंदों की सहायता करने, बेटियों का सम्मान करने, पर्यावरण की रक्षा करने और प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधा लगाने का आह्वान किया।

प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत संकल्प में निभानी होगी अपनी भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए किसान, युवा, विद्यार्थी, उद्यमी और प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाने, युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर देने, किसानों को मजबूत करने तथा महिलाओं और गरीबों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार की सबसे बड़ी पूजा है और अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सुशासन की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज में दूरी पैदा करने वाली सोच से ऊपर उठकर एकजुटता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। समाज एकजुट होगा तो प्रदेश आगे बढ़ेगा और भारत एकजुट होगा तो दुनिया की कोई शक्ति हमें विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती। उन्होंने दोनों पावन स्थलों से लोगों से नशामुक्त, शिक्षित, संस्कारित, पर्यावरण-संवेदनशील और मजबूत समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img