Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

वकील और सरकारी डॉक्टर पर फर्जी मेडिकल मामले में केस दर्ज

न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर पुलिस ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर पड़ोसी अधिवक्ता और उनके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने के मामले में वकील और सरकारी डॉक्टर, पांच नामजद और दो अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया
लखनावली गांव के रहने वाले अधिवक्ता सुनील चपराना ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके बच्चे का पड़ोसी के बच्चे के साथ स्कूल बस में झगड़ा हो गया

अमर सैनी

नोएडा। न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर पुलिस ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर पड़ोसी अधिवक्ता और उनके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने के मामले में वकील और सरकारी डॉक्टर, पांच नामजद और दो अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लखनावली गांव के रहने वाले अधिवक्ता सुनील चपराना ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके बच्चे का पड़ोसी के बच्चे के साथ स्कूल बस में झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर उनके पड़ोसी वकील सुनील फागना ने सुनील चपराना और उनके बुजुर्ग पिता और दो परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टरों से साठगांठ कर अपनी नाबालिग भतीजी की पसली टुटने का मेडिकल बनवाकर मुकदमा दर्ज कराया था। फर्जी मेडिकल की सच्चाई सबके सामने लाने के लिए अधिवक्ता सुनील चपराना ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को डॉक्टर अशोक और वकील सुनील फागना द्वारा फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने के बारे में शिकायत की। अधिकारियों के आदेश पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमेटी बनाकर पुनः जांच की गई, जिसमें पसली टुटने की बात झूठी निकली। फर्जी मेडिकल के अलावा सीसीटीवी फुटेज के चलते वकील सुनील फागना द्वारा बनाई गई कहानी पुलिस की विवेचना में पूरी तरह से झूठी निकली। पीड़ित अधिवक्ता ने इस मामले में न्यायालय में याचिका दायर की थी। अब न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने वकील सुनील फागना, उसके चचेरे भाई महेश, रोहित, अजय समेत डॉक्टर अशोक के अलावा दो अन्य अज्ञात डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज किया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *