Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Tree Raksha Bandhan: नोएडा में पौधों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प, 20 से अधिक RWA ने चलाई अनूठी मुहिम

Tree Raksha Bandhan: नोएडा में पौधों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प, 20 से अधिक RWA ने चलाई अनूठी मुहिम

नोएडा। रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। शहर की 20 से अधिक रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने शुक्रवार को पौधों और पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने केवल रक्षाबंधन के दिन ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष पौधों की देखभाल और संरक्षण करने का निर्णय लिया।

शहर के करीब 20 सेक्टरों में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के पार्कों, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के किनारे लगाए गए पौधों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस पहल में बच्चों और महिलाओं को भी शामिल किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।

सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुमेर सिंह रावत ने बताया कि आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और बच्चों ने मिलकर पौधों को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के साथ पेड़-पौधों की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।

सेक्टर-15 के अलावा सेक्टर-100 स्थित द विला में भी पेड़ों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया। स्थानीय लोगों ने पौधों को सुरक्षित रखने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से लोगों को पेड़-पौधों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ने का संदेश दिया गया।

सेक्टर-34 आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। पेड़ मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और उनसे ऑक्सीजन समेत पर्यावरण से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। पेड़ लगातार मानव जीवन और पर्यावरण की रक्षा करते हैं, इसलिए लोगों ने उनके साथ रक्षा का रिश्ता जोड़ने के उद्देश्य से राखी बांधी।

सेक्टर-105 बी ब्लॉक स्थित एक्सप्रेस-व्यू एचआईजी सोसाइटी में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों को राखी बांधी गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर बंसल ने बताया कि निवासियों ने पौधों को राखी बांधने के साथ उनकी हमेशा सुरक्षा और देखभाल करने की शपथ ली।

सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में भी इसी तरह का आयोजन किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि सोसाइटी के पार्क और ग्रीन बेल्ट में लगे पौधों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया। लोगों ने इन पौधों को सुरक्षित रखने और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस मुहिम को फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) का भी समर्थन मिला। फोनरवा अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि शहर की आरडब्ल्यूए और एओए के पदाधिकारियों से रक्षाबंधन के अवसर पर पौधों को भी राखी बांधने की अपील की गई थी। इस अपील पर शहर की कई आरडब्ल्यूए ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए।

रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य लोगों को पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी का भी अहसास कराना रहा। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने पौधों की वर्षभर देखभाल करने का संकल्प लेकर संदेश दिया कि हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना भी जरूरी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें