Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Swine Flu: नोएडा में 14 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जिला अस्पताल में 11 बेड आरक्षित

Swine Flu: नोएडा में 14 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जिला अस्पताल में 11 बेड आरक्षित

नोएडा। शहर में स्वाइन फ्लू के 14 मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सभी मरीजों में फिलहाल सामान्य लक्षण पाए गए हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। सभी मरीजों का शहर के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संभावित रूप से मामले बढ़ने की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल में 11 बेड भी आरक्षित कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीजों में मुख्य रूप से तेज बुखार, गले में संक्रमण, सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे लक्षण सामने आए हैं। विभाग मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहा है। अभी सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर पहले ही जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया था। अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण लेकर पहुंचने वाले मरीजों की आवश्यक जांच कराई जाए, ताकि संक्रमण की पुष्टि होने पर समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।

अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आइसोलेशन की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। संक्रमित व्यक्ति से बीमारी दूसरे लोगों तक न फैले, इसके लिए मरीजों को इलाज के दौरान घर या अस्पताल में अलग रहने की सलाह दी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी के मुताबिक स्वाइन फ्लू की पुष्टि वाले 14 मरीजों में चार मरीज दूसरे जिलों के निवासी हैं। ये मरीज इलाज कराने के लिए नोएडा के अस्पतालों में आए थे। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और संबंधित मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वर्तमान में किसी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है। इसके बावजूद आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला अस्पताल में एहतियात के तौर पर 11 बेड स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों से भी आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखने के लिए कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। बुखार, खांसी, गले में संक्रमण और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण दिखाई देने पर मास्क पहनने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है। साथ ही साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें