Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Greater Noida Authority: घंघोला गांव के 16 किसानों को मिलेंगे आबादी भूखंड, 25 अगस्त को ड्रॉ से तय होगी लोकेशन

Greater Noida Authority: घंघोला गांव के 16 किसानों को मिलेंगे आबादी भूखंड, 25 अगस्त को ड्रॉ से तय होगी लोकेशन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के घंघोला गांव में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की लंबे समय से चली आ रही आबादी भूखंड की मांग अब पूरी होने जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गांव के 16 किसानों को आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन किसानों को 25 अगस्त को ड्रॉ के माध्यम से भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ड्रॉ में किसानों के भूखंड की लोकेशन तय की जाएगी।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक जमीन अधिग्रहण से प्रभावित घंघोला गांव के किसान लंबे समय से आबादी भूखंड दिए जाने की मांग कर रहे थे। अब पहले चरण में 16 किसानों को भूखंड देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित स्थान पर आवश्यक विकास कार्य कर किसानों को भूखंडों का कब्जा दिया जाएगा।

इन किसानों को 62 वर्ग मीटर से लेकर 168 वर्ग मीटर तक के आबादी भूखंड मिलेंगे। प्रत्येक किसान को मिलने वाले भूखंड का क्षेत्रफल पहले ही निर्धारित किया जा चुका है। ऐसे में 25 अगस्त को होने वाले ड्रॉ में भूखंड का आकार तय नहीं होगा, बल्कि यह निर्धारित किया जाएगा कि संबंधित किसान को किस स्थान पर भूखंड मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अजय शर्मा ने बताया कि ड्रॉ में शामिल होने वाले किसानों को अपनी पहचान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। किसानों को आधार कार्ड के साथ नक्शा-11 लाने के लिए कहा गया है, ताकि आवंटन प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया जा सके।

घंघोला गांव के इन 16 किसानों के अलावा कुछ अन्य पात्र किसानों को भी आबादी भूखंड दिए जाने हैं। प्राधिकरण ने इसके लिए अलग से प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। इन किसानों के भूखंडों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी की ओर से सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी है।

इसके बाद नियोजन विभाग ने पात्र किसानों की सूची तैयार कर उनका नियोजन प्रस्ताव भी बना लिया है। प्रस्ताव पर संबंधित किसानों और अन्य पक्षों से आपत्तियां तथा सुझाव मांगे गए हैं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त आपत्तियों और सुझावों का निस्तारण किया जाएगा।

आपत्तियों के निस्तारण के बाद शेष पात्र किसानों को भी आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे जमीन अधिग्रहण के बाद लंबे समय से आबादी भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे घंघोला गांव के अन्य किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्राधिकरण की इस प्रक्रिया के तहत पहले 16 किसानों का 25 अगस्त को ड्रॉ कराया जाएगा और इसके बाद मौके पर विकास कार्य पूरा कर उन्हें कब्जा देने की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें